
मुजफ्फरपुर संवाददाता: बिहार विवि की वित्त समिति की बैठक शनिवार को कुलपति प्रो हनुमान प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पास किया गया. वित्त कमेटी में 11 अरब सात करोड़ 40 लाख 17 हजार 170 रुपये का बजट पास किया गया. विवि ने 9.48 करोड़ के घाटे का बजट पास किया है. इस बजट में 800 करोड़ रुपये वेतन , एरियर और पेंशन के मदद में खर्च किये जायेंगे. बाकी रुपये विकास कार्यों में खर्च होंगे. इस बार के बजट में कंप्यूटराइजेशन और नये कोर्स के खर्च को जोड़ा गया है. कंप्यूटराइजेशन पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे.
पिछली बार भी विवि से 11 अरब का ही बजट पास किया गया था. बजट को अब सिंडिकेेट और फिर सीनेट की बैठक में पास करा कर सरकार में भेजा जायेगा. बैठक में वित्त अधिकारी विनोद कुमार, वित्तीय सलाहकार एन हक, प्रो सीएकेपी शाही, प्रो ओपी सिंह प्रो कनुप्रिया और रजिस्ट्रार प्रो राम कृष्ण ठाकुर भी मौजूद रहें.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More