बड़ी खबर

बिहार विधानसभा चुनाव, BJP की पहली सूची जारी, 71 प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान, नंदकिशोर यादव का टिकट कटा, सम्राट चौधरी लड़ेंगे

Bharat varta Desk

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया गया है, जबकि विजय सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ेंगे. सीटों के बंटवारे में भाजपा के हिस्से में 101 सीटें आई हैं, जबकि इतनी ही सीटों पर सहयोगी जनता दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया है.

भाजपा की पहली सूची के मुताबिक भाजपा नेता मंगल पांडे सीवान से चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामकृपाल यादव को पार्टी दानापुर से चुनाव लड़ाएगी। आलोक रंजन सहरसा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने छातापुर से नीरज बबलू के टिकट दिया है। 

पहली सूची में 9 महिला उम्मीदवारों के नाम:
भाजपा ने अपनी पहली सूची में महिला उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. बेतिया से रेणु देवी, परेहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

Oplus_131072

लखीसराय से विजय सिन्हा को टिकट मिला है. सिवान से मंगल पांडेय को उम्मीदवार बनाया है. दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है. दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है. हाजीपुर से अवधेश सिंह को टिकट मिला है. सीतामढ़ी से सुनील कुमार को टिकट मिला है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 day ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

6 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago