
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने रविवार (20 अक्टूबर) को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भोजपुर के तरारी से माले उम्मीदवार राजू यादव, गया के बेलागंज से आरजेडी उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह, इमामगंज से आरजेडी उम्मीदवार रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी और कैमूर के रामगढ़ से आरजेडी उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है. अजीत सिंह जगदानंद सिंह के बेटे हैंजबकि विश्वनाथ जहानाबाद के सांसदसुरेंद्र प्रसाद यादव के बेटे हैं .
राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह और वीआईपी नेताओं की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई.
इसके पहलेभारतीय जनता पार्टी ने बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चार में से दो सीटों पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी. पार्टी ने तरारी से पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत और रामगढ़ से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को टिकट दिया है.जनता दल यूनाइटेड ने बेलागंज सीट पर मनोरमा देवी को उम्मीदवार बनाया है. हम पार्टी की ओर से संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी को इमामगंज सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More