
Bharat varta desk: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के तीसरे दिन बाहर से लेकर भीतर तक हंगामा और शोर-शराबा हुआ। विपक्षी दलों ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।
भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले राज्य में जहरीली शराब कांड और पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन किया । भाकपा माले के विधायकों ने हाथों में तख्ती लेकर विधानमंडल परिषद में प्रदर्शन किया।
वहीं दूसरी ओर बिहार में रोजगार मुहैया कराने और बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर कांग्रेस विधायक भी कतार में खड़े होकर नारेबाजी करते दिखे। उन्होंने कहा कि 19 लाख रोजगार देने के वादे को पूरा करने में नीतीश सरकार फेल रही है।
विधानसभा में सत्र के दौरान विधायकों की पिटाई के मुद्दे पर विरोधी दलों ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अभी तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। शून्य काल में इस मुद्दे पर आरजेडी, वाम दलों समेत कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More