राज्य विशेष

बिहार में 50 साल से ऊपर वालों की नौकरी खतरे में


पटना संवाददाता: 50 साल से अधिक उम्र वाले सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है . राज्य सरकार ने जबरिया रिटायरमेंट देने के लिए आला अफसरों की टीम बना दी है. 50 साल से अधिक उम्र वाले सरकारी सेवकों को अपने को काम लायक होने का सबूत पेश करना होगा नहीं तो उन्हें हटने के लिए तैयार रहना है.
इस आशय का निर्देश सरकार ने जुलाई 2020 में ही जारी कर दिया था मगर एक बार फिर दो दिन पहले सरकार ने चिट्ठी जारी कर सभी विभाग प्रधानों को इसकी सूचना दी है.
इस नियम के जद में प्रशासनिक और पुलिस दोनों महकमे के अधिकारी व कर्मचारी आएंगे.
सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर हो गई है तथा उनकी कार्यक्षमता ऐसी नहीं है जिससे नौकरी में बनाए रखना न्याय संगत और लोकहित में ना हो, वैसे अधिकारियों व कर्मचारियों के काम की अव आवधिक समीक्षा कर बिहार सेवा संहिता के नियम 74 (क) के प्रावधान के अनुसार अनिवार्य सेवानिवृत्ति हेतु समितियों का गठन किया जाता है.
समूह ‘क’ वाले अधिकारियों की समिति के अध्यक्ष गृह विभाग के अपर गृह सचिव होंगे. वही ग्रुप ‘ख’ ग’ और और अवर्गीकृत कर्मचारियों के लिए गृह विभाग के सचिव की अध्यक्षता में दूसरी समिति होगी . दोनों समितियों में अध्यक्ष के अलावे दो-दो सदस्यों होंगे जो गृह विभाग के ही अधिकारी होंगे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago