
पटना : बिहार में लॉकडाउन से फायदा हुआ है. माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की चेन राज्य में टूट रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने संदेश में कहा है कि लॉकडाउन शुरू करने से कोरोना मरीज़ों की संख्या में कमी आना शुरू हो गया है। 5 मई से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन की सफलता के लिए सभी बिहारवासियों के सहयोग की आवश्यकता है।
बता दें कि बिहार में आज 22 दिन बाद कोरोना के 10 हजार से कम आये हैं. राज्य सरकार के जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 1 लाख 11 हजार 740 लोगों की जांच में मात्रा 9 हजार 863 लोग पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले पिछले महीने 19 तारीख को 10 हजार से कम मामले सामने आये थे. पटना में आज 977 लोग पॉजिटिव मिले हैं. साथ ही राज्य में आज लगातार 9वें दिन भी पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरा है. टेस्ट की संख्या बढ़े हैं. अब 100 में 9 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More