
Bharat varta desk:
बिहार में विश्वास मत के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले की जांच अब ईडी करेगी. सूत्रों के अनुसार ईओयू यानी आर्थिकअपराध ईकाई ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला ईडी को सौंप दिया है.ईडी अब फिर से केस दर्ज करेगी.
बिहार में पिछले दिनों नीतीश सरकार को विश्वास मत के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए करोड़ों रुपए की लेनदेन की बात आई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था। उसके बाद जांच में विशेष आर्थिक अपराधिकारी ने यह पाया कि धन का लालच देकर सरकार को अव्यवस्थित करने, विधायक के अपहरण और मतदान के लिए लालच भी दिए गए. इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों के नाम आए हैं.
ईओयू को लेनदेन के प्रमाण मिलने के बाद खुद आर्थिक अपराध ईकाई ने इस मामले की ईडी से जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद अब इस पूरे मामले को ईडी ने अपने हाथ में ले लिया है. ईडी की जांच में कई विधायकों का जेल जाना तय माना जा रहा है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More