
पटना: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सबकी नजरें राज्यपाल कोटे से विधानपरिषद में मनोनयन की 12 सीटों पर टिकी हुई थी। इसके लिए जदयू और भाजपा दोनों ही दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन लगातार चल रहा था। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यपाल कोटे से होने वाले एमएलसी मनोनयन के लिए नाम भेजने हेतु अधिकृत किया गया था। बुधवार को राज्यपाल कोटे से एमएलसी के 12 नामों पर मुहर लगा दी गई है। मनोयन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
जदयू कोटे से संजय सिंह, संजय गांधी, रामबचन राय, अशोक चौधरी, ललन सर्राफ और उपेंद्र कुशवाहा को विधानपरिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। भाजपा कोटे से प्रमोद चंद्रवंशी, राजेन्द्र गुप्त, जनक राम, देवेश कुमार, निवेदिता सिंह और घनश्याम ठाकुर को विधानपरिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More