
पटना से ऋषिकेश नारायण सिंह।
चुनावी साल में बिहार के सियासी दलों के नेता जुबानी तीर की बजाय पोस्टरों के जरिए एक-दूसरे घेरने में लगे हैं। ‘बेनामी’ पोस्टर से भी एक-दूसरे को घेरा जा रहा। एक बार फिर से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर ‘बेनामी’ पोस्टर के जरिए हमला बोला गया है। पटना के विभिन्न इलाकों में लगे पोस्टरों पर हालांकि पोस्टर लगाने वाले किसी संगठन, पार्टी और व्यक्ति का नाम नहीं है, परंतु इन पोस्टरों पर छपे तस्वीर व संदेश से समझा जा सकता है कि ‘बेनामी’ पोस्टर के माध्यम से अपने विरोधी पर ‘तीर’ कौन चला रहा।
पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव व मीसा भारती की तस्वीर है और लिखा है कि ‘एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भार’। पोस्टर में लालू यादव को सजायाफ्ता कैदी नंबर 3351 बताया गया है। बता दें कि लालू यादव इन दिनों चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब लालू परिवार पर हमला करते हुए पोस्टर जारी किया गया है। इससे पहले भी लालू यादव परिवार पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा गया है।
बिहार में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वार और अधिक तेज होने की संभावना है। खासकर तब जब कोरोना काल में चुनाव प्रचार के लिए वर्च्युअल व अन्य सुगम माध्यमों का सहारा लिया जा रहा।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
View Comments
Very informative Rishikesh ji