बड़ी खबर

बिहार में खुलेंगे छोटे बच्चों के स्कूल, नीतीश ने लिया फैसला

Bharat varta desk: बिहार सरकार ने अब छोटे बच्चों के स्कूलों को भी खोलने का फैसला लिया है। इसके साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि कोरोना महामारी संबंधी प्रतिबंधों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। आज स्थिति की समीक्षा कर 15 नवंबर, 2021 तक सभी आंगनवाड़ी केंद्र एवं छोटे बच्चों के विद्यालय को खोलने का निर्णय लिया गया है।
आगामी त्योहारों के दौरान जुलूस तथा भीड़ प्रबंधन हेतु जिला प्रशासन आदेश निर्गत करेंगे। कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले वाले राज्यों से आनेवाले यात्रियों की अनिवार्य कोविड जाँच कराई जाएगी।
सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाएगा। पूर्व के शेष निर्णय जारी रहेंगे। अभी भी कोविड अनुकूल व्यवहार और सावधानी जरूरी है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

5 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago