
Bharat varta desk:
कोरोनावायरस की कमी को देखते हुए बिहार सरकार ने कल से स्कूल खोलने का ऐलान किया है। सरकार की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद तय किया गया है कि सोमवार से बिहार में आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय छात्रों की 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे। जबकि नौवीं कक्षा के ऊपर के विद्यालय छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगें। बिहार कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। या बैठक कल ही होनी थी जो कल गई थी। इसमें कहा गया कि जहां 8वीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे वहीं 9वीं एवं ऊपर की कक्षाओं से संबंधित सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा कोचिंग संस्थान शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे।
कार्यालय प्रतिदिन खुलेंगे
सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे जहां केवल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश अनुमान्य होगा।
दुकान ,धार्मिक स्थान, पार्क, रेस्टोरेंट में भी ढील
पहले की तरह ही सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे जबकि सभी पार्क एवं उद्यान प्रातः 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक खुलेंगे. बिहार के सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें (आगंतुकों के साथ) 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगी. नए फैसले के तहत जिला प्रशासन की पूर्वानुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More