Categories: बड़ी खबर

बिहार में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, संजीव हंस का निलंबन खत्म

Bharat Varta Desk

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही लगातार आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग जारी है. वहीं मंगलवार को एक बार फिर बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग की गई है. भ्रष्टाचार में घिरे आईएएस संजीव हंस का निलंबन समाप्त कर दिया गया है और उन्हें राजस्व परिषद का अपर सदस्य बनाया गया है. वहीं एन विजयालक्ष्मी को बिहार राज्य योजना परिषद की सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही वे बिहार आपदा पुनर्वास सोसाइटी की परियोजना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी बनी रहेंगी. योजना और आपदा प्रबंधन से जुड़े अहम विभागों की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी.

कई सचिव बदले

वहीं आईएएस शीर्षत कपिल अशोक को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव का प्रभार दिया गया है. आईएएस के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी अब आईएएस पंकज कुमार को सौंपी गई है, जबकि आईएएस नर्मदेश्वर लाल को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग की कमान आईएएस विनय कुमार के हाथों में दी गई है.

कमिश्नर भी बदले गए

प्रेम सिंह मीणा को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. वहीं आईएएस मनीष कुमार को सारण प्रमंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. आईएएस गिरिवर दयाल सिंह को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि आईएएस अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कुछ और आईएएस बदले

आईएएस महेंद्र कुमार को खेल विभाग के विशेष सचिव का प्रभार दिया गया है. निलेश देवरे को पर्यटन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. आईएएस अमित कुमार पांडेय को बीएमएसआईसीएल (BMSICL) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं आरिफ अहसन को खेल विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago