Uncategorised

बिहार मुंगेर- दुर्गा पूजा विसर्जन में हुआ हंगामा पुलिस पब्लिक के बीच जमकर हुआ झड़प

एक की मौत दर्जनों घायल छावनी में तब्दील हुआ मुंगेर, 28 को है मतदान

NEWSNLIVE DESK: बिहार के मुंगेर में दशहरा पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच स्थानीय लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक विसर्जन में जमकर बवाल हुआ और फायरिंग भी हुई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोली पुलिस ने चलाई जबकि पुलिस के मुताबिक कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर पथराव किया और गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि इस झड़प में 17 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने 26 अक्तूबर की शाम तक मूर्ति विसर्जन का आदेश दिया था।

पुलिस ने बताया कि मुंगेर में पंडित दीन दयाल चौक के पास शंकरपुर के मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशानस ने कहा। इसे लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में कहासुनी हो गई।

इसी दौरान कुछ पुलिस पदाधिकार पंडित दीन दयाल चौक के पास अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों पर दवाब डालने लगे.

इससे प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों और पुलिस के बीच नोक झोंक हो गई और पुलिस को गोली चलानी पड़ी. बता दें कि बिहार में कल पहले चरण का मतदान होना है, मुंगेर में भी कल ही वोट डाले जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक गोली लगने से 18 वर्षीय अनुराग कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में पांच अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की फायरिंग में युवक की मौत हुई है। घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दीन दयाल चौक और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने कहा कि दुर्गा पूजा के विसर्जन के समय कुछ शरारती तत्वों के द्वारा रोड़े बाजी की घटना हुई। इसके साथ ही पुलिस पर गोली चलाई गई। जिसकी वजह से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

खबर के मुताबिक इस घटना के बाद भीड़ हिंसक हो गई और उसने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत 17 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के मुताबिक इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा, “कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।”

पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से तीन देसी कट्टे और 12 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया असामाजिक तत्वों ने 12 राउंड फायरिंग की थी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago