
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा मंत्री आनंद किशोर द्वारा की गई है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.79 है। बिहार बोर्ड 10वीं 2026 की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
81.79% छात्रों ने हासिल की सफलता
अगर हम आंकड़ों की बात करें, तो इस साल बिहार बोर्ड का प्रदर्शन काफी संतोषजनक रहा है। मैट्रिक परीक्षा 2026 में कुल 81.79% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। यानी कि परीक्षा देने वाले हर 100 में से लगभग 82 बच्चों ने कामयाबी हासिल की है।
बेटियों का दबदबा
पुष्पांजलि-सबरीन ने किया टॉप
इस साल की सबसे खास बात यह रही कि टॉप पर दो छात्राओं ने एक साथ कब्जा जमाया। सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 अंक यानी 98.40% के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इन दोनों छात्राओं की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनके स्कूल और परिवार में इस वक्त खुशी का माहौल है।
टॉप-10 में 149 छात्र
इस बार टॉप-5 की सूची में ही अकेले 13 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। वहीं, अगर हम रैंक 6 से 10 तक की बात करें, तो यहां कुल 26 विद्यार्थी शामिल हैं। पूरी टॉप-10 की सूची में कुल 149 विद्यार्थियों के नाम दर्ज हैं। इसका मतलब साफ है कि इस साल बच्चों के बीच एक-एक नंबर के लिए कड़ी टक्कर थी। टॉपर को बिहार सरकार ₹200000 और सेकंड टॉपर को डेढ़ लाख रुपये इनाम देगी।
स्कूटनी के लिए आवेदन
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 1 अप्रैल से 7 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More