
Bharat varta desk: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अभी थोड़ी देर पहले बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। 80.15 फ़ीसदी छात्र पास हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कभी परीक्षा और रिजल्ट के व्यवस्था पर सवाल उठता था और आज कमाल हो रहा है। पारदर्शी माहौल में रिजल्ट दिया जा रहा है। बिहार में इंटर की परीक्षा का रिजल्ट देश में सबसे पहले दिया है। ऐसा काम लगातार चौथे साल भी हुआ है।
आर्ट्स- 79.53 प्रतिशतसाइंस- 83.7 प्रतिशतकॉमर्स- 90.38 प्रतिशत पास हुए हैं।इस साल 5 लाख 67 हजार 473 छात्रों ने साइंस स्ट्रीम की परीक्षा दी थी। जिसमें से 3 लाख 80 हजार 65 लड़के और 1 लाख 87 हजार 408 लड़कियां शामिल थीं। इनमें से 2,65,218 छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं, 1,82,919 छात्र सेकेंड डिवीजन में और 4,764 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में कुल 4,52,901 छात्र पास हुए हैं।
biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in जाएं। होम पेज पर ‘Bihar Board Inter Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट लिंक पर क्लिक करते ही 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें। रिजल्ट निकलने के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More