पॉलिटिक्स

बिहार बंद: सुबह से ही दिखने लगा RJD द्वारा बंद का असर

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के साथ हुई मारपीट, राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों के खिलाफ राजद ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा है। महागठबंधन के सहयोगी दलों एवं वाम दलों ने भी राजद के बंद का समर्थन किया है। इस बंद में उपद्रव की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है।

सुबह से ही विपक्षी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आगजनी कर आवागमन बाधित कर दी है। हाजीपुर में महुआ विधायक मुकेश रौशन के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु को जाम कर दिया है। टूटी हाथ के साथ महुआ विधायक प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा कई अलग-अलग जगहों पर आगजनी कर सड़क जाम किया गया है। आरा में भी विधानसभा में विधायकों के साथ हुए मारपीट के खिलाफ माले के कार्यकर्ता आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को बस स्टैंड के पास जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी पटना में भी राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतरना शुरू दिए हैं। पटना के आसपास ग्रामीण इलाकों में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

13 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

4 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

4 days ago