बड़ी खबर

बिहार बंद के दौरान तोड़फोड़, फायरिंग, पुलिस से भिड़ंत, रेलवे ने रद्द की 315 ट्रेनें

bharat varta desk:

बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना से लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में आज बिहार बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। सड़कों से लेकर स्टेशन तक नौजवानों और छात्रों का भारी उपद्रव देखने को मिल रहा है। पटना और जहानाबाद जैसे जिलों में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। पटना में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे लोजपा के सांसद चिराग पासवान को पुलिस ने सड़क पर रोक लिया है। नौजवानों ने रेलवे स्टेशनों को आज फिर निशाना बनाया है। ट्रेन सेवा पूरी तरह बाधित हुई है। रेलवे में करीब 315 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

राजधानी पटना से सटे सटे मसौढ़ी में उपद्रवियों ने जीआरपी को बंधक बना लिया। वहीं उपद्रवियों ने जीआरपी की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। है।

बता देगी सेना की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार के छात्र-युवा संगठन आईसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने शनिवार को बिहार बंद का ऐलान किया है। जहानाबाद में बिहार बंद के दौरान टेहटा ओपी के बाहर सड़क पर खड़ी पुलिस द्वारा जब्त ट्रक और बस में उपद्रवियों ने लगाई आग। कटिहार, अररिया से लेकर भोजपुर, शाहाबाद और मगध के जिलों में बंद के दौरान भारी बवाल देखा जा रहा है। रेल ही नहीं बल्कि सड़क यातायात भी पूरी तरह बाधित हुई है। लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। भाजपा जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago