
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में लगाए गए उद्योग विभाग के मेला का अवधि विस्तार 31 मार्च तक करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक द्वारा किए गए मेला परिभ्रमण के दौरान अनेक उद्यमियों ने मेला अवधि के विस्तार की मांग की थी। उद्योग प्रदर्शनी में भाग ले रहे उद्यमियों की मांग पर उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार को निर्देश दिया कि मेला अवधि का विस्तार 31 मार्च तक कर दिया जाए ताकि प्रदर्शनी में भाग ले रहे उद्यमियों को थोड़ा अधिक लाभ मिल सके और उन्हें ग्राहकों के साथ संवाद करने का ज्यादा अवसर प्राप्त हो। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में कुल 110 उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रहे हैं। उद्योग विभाग की प्रदर्शनी में मुख्य मंत्री उद्यमी योजना, बिहार स्टार्टअप योजना, हैंडलूम,हस्तशिल्प, बिहार खादी, खाद्य प्रसंस्करण तथा पीएमईजीपी केला बुक अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रहे हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More