
एलजेपी की टिकट पर मुजफ्फरपुर के गायघाट से हैं चुनावी मैदान में
पिता जदयू से एमएलसी माता एलजेपी से सांसद है
NEWSNLIVE DESK: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होने हैं । पहले चरण में हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होने वाली है । इस चुनाव में एलजेपी अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ रही है । चिराग ने एक-एक प्रत्याशी को बहुत सोच समझकर मैदान में उतारा है । पार्टी की उम्मीदवार कोमल सिंह को चिराग पासवान ने गायघाट विधानसभा से टिकट दिया है । इनकी चर्चा इस समय तेज हैं ।
कोमल सिंह, उम्र- 27 साल, पिता- एमएलसी, मां- सांसद, सालाना आय- 7.94 करोड़, लोन- 30 लाख, ये प्रोफाइल मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट से एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही कोमल सिंह की है।
एलजेपी ने सोच समझ कर ही उनपर ये दांव खेला है। आपको बता दें कोमल की मां वीणा देवी वैशाली लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद हैं। आम चुनाव में वीणा देवी ने राजद के दिग्गज नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को हराया था।
पिता जेडीयू में हैं माता एलजेपी से सांसद है
मां एलजेपी से सांसद हैं, लेकिन कोमल सिंह के पिता दिनेश सिंह जनता दल यूनाइटेड में हैं । वह जदयू से एमएलएसी हैं। जेडीयू और एलजेपी से माता – पिता का होना, कोमल के लिए परेशानी का कारण नहीं है उन्होंने बीजेपी को ही चुना है।
जदयू से कड़ा मुकाबला
इस विधानसभा चुनाव में कोमल सिंह का मुकाबला जेडीयू के महेश्वर यादव से होगा । कोमल सिंह मुजफ्फरपुर जिले की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More