
रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी, खेसारी लाल ,अक्षरा लगातार मंच साझा कर रहे हैं विभिन्न पार्टियों के लिए
पटना संवाददाता: बिहार के इस विधानसभा चुनाव में नेताओं के साथ-साथ भोजपुरी स्टार भी खूब सक्रिय हैं। कई भोजपुरी स्टार अलग-अलग पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मनोज तिवारी, निरहुआ, खेसारीलाल यादव, अक्षरा सिंह जैसे भोजपुरी स्टार बिहार में अलग-अलग पार्टियों के लिए वोट मांग रहे हैं । भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी लगातार भाजपा के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।
मनोज तिवारी चुनावी रैलियों में भोजपुरी गाने भी गा रहे हैं। निरहुआ के साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हो गई भीड़ आजमगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। निरहुआ चुनाव प्रचार में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर खूब निशाना साध रहे हैं। रक्सौल में निरहुआ की चुनावी रैली में भीड़ बेकाबू हो गई थी। निरहुआ के चाहने वालों ने उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पुलिस का सुरक्षा घेरा भी तोड़ दिया था। जिसके बाद निरहुआ को जल्द ही भाषण खत्म करना पड़ा था।
उधर रवि किशन भी लगातार एनडीए के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं उन्होंने सिवान के बड़हरिया में लोकप्रिय विधायक श्याम बहादुर सिंह के पक्ष में जनता को संबोधित करते हुए कहा यदि श्याम बहादुर सिंह इस बार जीतेंगे तो मैं अपने सिनेमा में इनको अवश्य डांस का रोल दूंगा।
आरजेडी के लिए वोट मांग रहे हैं खेसारी लाल यादव भोजपुरी स्टार खेसारी लालू प्रसाद यादव की आरजेडी के लिए वोट मांग रहे हैं। खेसारीलाल यादव आरजेडी के लिए कई जगह चुनाव प्रचार कर चुके हैं। अपने गृह जिले छपरा में भी खेसारी ने आरजेडी के लिए वोट मांगे थे। खेसारी ने प्रचार के दौरान अपना छपरा से ताल्लुक बताते हुए कहा था,मैं भले ही स्टार हूं, लेकिन छपरा की जनता के लिए मैं उनका बेटा ही हूं। तेजस्वी के पक्ष में प्रचार कर रही हैं अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी आरजेडी के लिए प्रचार कर रही हैं। अक्षरा कई जगह आरजेडी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह को देखने के लिए भी उनकी रैलियों में खूब भीड़ जुट रही है।’,
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More