
NewsNLive Desk : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे पहले नंबर पर शामिल है। इस बार चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या 10 कम कर दी है। इससे पहले 40 स्टार प्रचारक होते थे।
स्टार प्रचारकों की सूची में दूसरे नंबर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं। तीसरे नंबर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चौथे नंबर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम शामिल है। स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के फायरब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में छठे नंबर पर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, विधानसभा चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आरके सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, विवेक ठाकुर का भी नाम 30 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 1994 बैच… Read More
Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More
पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More
पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More