बड़ी खबर

बिहार चुनाव: कैंसर से लड़ रहा यह गांव, स्वास्थ्य कभी नहीं बना चुनावी मुद्दा

NEWSNLIVE DESK: बिहार में एक गाँव ऐसा भी है जहां कोरोना से ज्यादा लोग कैंसर से परेशान हैं। राज्य के सहरसा जिले में एक ऐसा गांव जो कैंसर जैसे घातक बीमारी का केंद्र बना हुआ है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन के दौरान इस गांव में 15 लोगों की मौत हुई है। इस गांव में इतने लोगों को कैंसर की बीमारी होती है कि डॉक्टर भी हैरान हैं।

सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के सहरबा व उसके आस-पास में रहने वाले ज़्यादातर लोग गरीब हैं और आर्थिक मजबूरी के कारण वो अपना इलाज कराने में असमर्थ हैं। रिपोर्ट में आशा देवी नाम की एक महिला ने बताया कि उनके पति को कैंसर हुआ था। जब वे अपने पति को डॉक्टर के पास ले गई तो उन्होने उसे पटना या दिल्ली लेजाने को कहा।
आशा ने बताया कि उनके पास संसाधन नहीं थे। तो उनका इलाज़ नहीं कराया और उनकी मौत हो गई। आशा ने कहा कि जब पैसे ही नहीं है तो इलाज़ कैसा।

वहीं एक भारती नाम की महिला के पति की मौत भी इस खतरनाक बीमारी से हो गई है। उनके पति फुटबल खेलते थे। उनके पति के भाई बताते हैं कि इलाज़ के लिए वे उन्हें शहर के अस्पताल भी ले गए थे। लेकिन वे नहीं बचे। कैंसर जैसी घातक बीमारी से मौत और इससे पीड़ित होने के कारण गांव के लोग डरे सहमे हैं।

स्थानीय लोग प्रसाशन से स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज कर इसकी जांच कराने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस गाँव को एक कैंसर अस्पताल की जरूरत है। लेकिन कोई सुनता नहीं है। सब चुनाव के लिए पागल है।

बीबीसी के पत्रकार ने बताया कि इस पंचायत में 10 हज़ार लोगों की अवादी है। जिनमें से 50 लोग अबतक कैंसर से मर चुके हैं। वहीं 35 के करीब मरीज उन्हें मिले है। पटना के महावीर कैंसर संस्थान के मुताबिक बिहार में हर साल करीब 80 हज़ार कैंसर के नए मामले आते हैं

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

17 hours ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

17 hours ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

1 week ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 week ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago