बिहार को लेकर पटना से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज, जदयू की बैठक 29 को, सम्राट चौधरी भी दिल्ली में

Bharat Varta Desk : देश लोकसभा चुनाव की दिशा में बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं 3 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही देश की राजनीतिक पार्टियां दिल्ली की गद्दी के लिए जंग शुरू कर देंगी, लेकिन इन सबके बीच बिहार की सियासत किस करवट बैठेगी इस पर हर किसी की नजर होगी. बता दें कि दिल्ली में 29 दिसंबर को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने जा रही. 29 दिसंबर की तारीख बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने के लिहाज से महत्वपूर्ण तारीख हो सकती है. वैसे, इसका सबसे ज्यादा महत्व पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के लिए है. चर्चा है कि उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाया जा सकता है. यह भी चर्चा है कि ललन सिंह अध्यक्ष पद छोड़ने के मूड में नहीं हैं. लेकिन नीतीश कुमार उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए मनाने में लगे हैं. अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि जदयू के राष्ट्रीय परिषद बैठक में सबसे बड़ा फैसला महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में जाने का हो सकता है.
राजनीतिक उथल-पुथल की अटकलों के बीच रविवार देर शाम बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी अचानक दिल्ली पहुंचे हैं. कहा जा रहा कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें विशेष रूप से बुलाया है. हालांकि, सोमवार की सुबह वे पटना पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी मंत्री संजय झा भी इनदिनों दिल्ली में ही ज्यादा प्रवास कर रहे हैं.
अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 दिसंबर की बैठक में अपने नेताओं को टिप्स देने के साथ भावी रणनीति पर क्या फैसला लेते हैं? नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने की अटकलें क्यों लग रही हैं और इनमें कितनी सच्चाई है, इसके पीछे क्या रणनीति है? अब यह तो वक्त ही बताएगा.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago