
पटना : बिहार कैडर के 2 आईएएस अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर विरमित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 2009 बैच के आईएएस रमण कुमार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आप्त सचिव बनाया गया है। रमण कुमार फिलहाल बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम औऱ बिहार राज्य आवास बोर्ड के एमडी के पद पर तैनात थे। सरकार ने रमण कुमार के दिल्ली जाने के बाद खाली हुए बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम और बिहार राज्य आवास बोर्ड के एमडी पद का जिम्मा आनंद किशोर को सौंपा है। आनंद किशोर नगर विकास औऱ आवास विभाग के प्रधान सचिव औऱ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर पहले से ही तैनात हैं।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस हिमांशु शर्मा को केंद्र सरकार में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह का आप्त सचिव बनाया गया है। हिमांशु शर्मा फिलहाल पटना नगर निगम के आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओएसडी के पद पर पदस्थापित भारतीय वन सेवा के अधिकारी गोपाल सिंह को मुख्यमंत्री के ओएसडी पद से हटाकर मुख्यमंत्री सचिवालय का ओएसडी बनाया गया है। गोपाल सिंह पटना के वन संरक्षक के साथ साथ क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर भी बने रहेंगे।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More