
Oplus_131072
Bharat varta Desk
सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बड़े प्रशासनिक फेर बदल किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मधेपुरा के जिलाधिकारी तरणजोत सिंह को अब पश्चिम चंपारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन को सिवान का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरवल की जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण की कमान सौंपी गई है। खान निदेशक विनोद दुहन अब अररिया के जिलाधिकारी होंगे। प्रतिभा रानी को शिवहर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More