Oplus_0
Bharat varta Desk
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। एसबीके सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार संभाल लिया है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह के पास होमगार्ड के महानिदेशक पद का अतिरिक्त पदभार रहेगा।
बता दें कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर हो गए हैं। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय अरोड़ा ने एक अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली आयुक्त का पदभार संभाला था।
एसबीके सिंह बिहार के रहने वाले हैं। 1988 एजीएमयूटी बैच के आईपीएस अधिकारी वर्तमान में दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं और वह अपनी व्यापक पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के अनुभव के लिए जाने जाते हैं।
एसबीके सिंह ने 36 वर्षों से अधिक के शानदार करियर के साथ दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और दो पूर्वोत्तर राज्यों – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में पुलिस बल के प्रमुख के रूप में भी पदभार संभाला है। उन्होने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के से पूरी की है। 1986 में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वह भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। बाद में उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए भी किया।
दिल्ली पुलिस में एसबीके सिंह ने दक्षिण के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और उत्तर-पूर्व तथा मध्य दोनों जिलों में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया है। बाद में सिंह ने आर्थिक अपराध शाखा का नेतृत्व किया और खुफिया, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रौद्योगिकी एवं परियोजना कार्यान्वयन सहित विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया।

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More