
मधुबनी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद अमित शाह ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में शाह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने सबसे पहले बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमि की छुट्टियों को खत्म करने को लेकर बिहार सरकार को घेरा और कहा कि यहां हिंदू त्योहार की छुट्टियों पर फतवा सुनाए जा रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले लालू-नीतीश ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी लेकिन इसके बाद जनता ने जो आक्रोश दिखाया मैं उसका सम्मान करता हूं।
अमित शाह ने चंद्रयान-3 लॉन्चिंग को लेकर भी बोले। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने कई ऐसे काम किए हैं, जिसे बताने में समय कम पड़ जाएगा। चंद्रयान जब लैंड किया तो मन आनंद से भर गया। जी-20 सम्मेलन में जब हमारे प्रधानमंत्री ने हथौड़ा लेकर 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष को संबोधित किया तो मन आनंद से भर गया। यह भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। कई देश भारत के साथ व्यापार करने को लालायित हैं। उन्हें भारत पर विश्वास है। मैं कई राज्यों में गया। वहां युवाओं ने इसके लिए आनंद व्यक्त किया। मोदी जी ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है।
लालू-नीतीश पर खूब बरसे अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। हर रोज बिहार के अंदर गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के किस्से बढ़ते जा रहे हैं। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया। ये UPA नाम के साथ नहीं आ सकते इसलिए इन्होंने INDIA गठबंधन नाम रखा है, नाम कोई भी बदले यह वहीं लालू प्रसाद यादव है जिसने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया है।
अमित शाह ने नीतीश कुमार को कहा कि तेल पानी एक नहीं हो सकता है। ये आपको भी डुबाने वाला है। लालू-नीतीश की जोड़ी तेल पानी वाली है।
मधुबनी पेंटिंग और मखाना को लेकर भी बोले अमित शाह
इस भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मैं बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने मिथिला के मखाने को जीआइ टैग देने का काम मोदीजी ने किया। किसानों को इससे फायदा होगा। सवा चार सौ करोड़ की लागत से कई स्टेशनों का पुन: विकास करने का काम हमारी सरकार कर रही है। मैं लालू जी से पूछ रहा हूं। 10 साल आप केंद्र में मंत्री थे। बिहार को क्या दिया।
नीतीश बाबू को अब भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा: अमित शाह
आरजेडी सुप्रीमो पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू ने अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया। नीतीश कुमार को अब भ्रष्टाचार को नहीं दिख रहा है। उनको मालूम है बिहार के विकास के लिए यूपीए ने कुछ नहीं किया। ये वही लालू प्रसाद हैं जिसने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया।
अमित शाह ने पूछा- लालू ने किसानों को क्या दिया?
अमित शाह ने कहा कि लालू जी गरीब की बात करते हैं। उन्होंने किसानों को क्या दिया? मोदी जी ने 86 लाख किसानों को हर साल 6000 रुपये दे रहे हैं। 80 हजार से अधिक को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिल रहा। माताओं के घर में शौचालय बनवाया गया। बिहार के एक करोड़ परिवार के लोगों को अनाज मिल रहा। 23 लाख माताओं को उज्ज्वला का लाभ मिला।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More