Categories: बड़ी खबर

बिहार के कई आईएएस अधिकारी बदले, केके पाठक को मध निषेध से हटाकर शिक्षा विभाग की कमान

बिहार सरकार ने राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को बदल दिया है। चलचित्र आइएएस केके पाठक को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया है। उन्हें शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है। यह वह विभाग है जिसके मंत्री चंद्रशेखर यादव अपने बयानों के कारण विवादों में रहे हैं। बताया जा रहा है कि केके पाठक के शिक्षा विभाग में आने के बाद मंत्री की चुनौती बढ़ जाएगी। पाठक अगले आदेश तक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। राज्य के एक अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।डा.सिद्धार्थ अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा मंत्रिमंडलीय सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार में बने रहेंगे।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को स्थानांतरित कर उन्हें जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके जिम्में लघु सिंचाई विभाग भी रहेगा।।

अधिसूचना के मुताबिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को स्थानांतरित कर उन्हें सहकारिता विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

खान एवं भूतत्व विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को स्थानांतरित कर उन्हें कला, संस्कृति व युवा विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। बम्हरा अगले आदेश तक बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। उन्हें महिला विकास निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव परमार रवि मनुभाई को स्थानातंरित कर उन्हें खान व भूतत्व विभाग में पदस्थापित किया गया है। साथ ही परमार रवि अगले आदेश तक बिहार राज्य खनिज विकास निगम और बिहार राज्य खनन निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। श्रम संसाधन विभाग में प्रधान सचिव अरविन्द कुमार चौधरी को स्थानांतरित वित्त विभाग के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। चौधरी अगले आदेश तक निगरानी विभाग के प्रधान सचिव और बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सहकारिता विभाग और कला, संस्कृति व युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी को स्थानांतरित कर उन्हें पर्यावरण, वन व जलवायु विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रेयषी अगले आदेश तक महिला विकास निगम की एमडी और सामान्य प्रशासन विभाग की जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। संजय कुमार अग्रवाल को जल संसाधन विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित कर उन्हें कृषि विभाग के सचिव बनाया गया है। अग्रवाल अगले आदेश तक परिवहन विभाग के सचिव एवं सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। जबकि ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को परिवहन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। एन. सरवन कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डा. बी. राजेन्दर को श्रम संसाधन विभाग में प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद विजयलक्ष्मी एन. को पशु व मत्स्य संसाधन विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गंजियाल को इसी विभाग के संपूर्ण प्रभार की कमान सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद डा. अशिमा जैन को लघु जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव और मातृत्व अवकाश से वापसी के बाद प्रतिभा रानी को दरभंगा के डीडीसी नियुक्त किया गया है।

प्रत्यय अमृत का कद बढ़ा

सुल्तानगंज अगुआनी गंगा पुल के कुछ हिस्सों के गंगा में बहाने के बाद विवादों में आए पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत पर कार्रवाई की मांग हो रही है मगर नीतीश सरकार ने उनका कद बढ़ाते हुए अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग का अपर मुख्य सचिव ही बना दिया है। प्रत्यय अमृत स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। प्रत्यय अमृत पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago