
Bharat varta desk:
बिहार में उद्योगों के विकास के लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन आज केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल से मिले। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि बिहार की इथेनॉल इकाईयों को भी बैकों की वित्त पोषण और केंद्र की सभी वित्तीय सहायता स्कीमों का लाभ मिलनी चाहिए। साथ ही बिहार में उत्पादित इथेनॉल की 100 प्रतिशत खरीद के लिए कम से कम 7 साल का त्रिपक्षीय करार – इथेनॉल कंपनी, बैंक और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के बीच सुनिश्चित हो। बिहार के मंत्री ने केंद्र के मंत्री सेबिहार को दो -दो सौ एकड़ का दो टेक्सटाइल पार्क देने की भी मांग की।
शाहनवाज ने कहा कि केंद्र सरकार के मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए कम से कम 1000 एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है जो कि बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए उपयुक्त नहीं है।
जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा…..
केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि बिहार में ज्यादा से ज्यादा इथेनॉल की इकाईयां लगे, इसके लिए केंद्र की तरफ से जो भी मदद होगी, की जाएगी। बिहार को दो दो सौ एकड़ के दो टेक्सटाइल पार्क देने की मांग पर भी केंद्रीय मंत्री की तरफ से काफी सकारात्मक जवाब मिला है । पीयूष गोयल से मुलाकात के दौरान उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा और केंद्रीय खाद्य विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More