बड़ी खबर

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk

पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है. उनके खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है। साल 2021 में, जब सुनील कुमार नायक आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे, तब उनके निर्देश पर पूर्व सांसद की गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।

कोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. अब उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी.

यह मामला 2021 का है। उस समय के सांसद अभी विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं। उस समय के आरोप के मुताबिक उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी तथा उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सीआईडी की टीम हैदराबाद पहुंचकर उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर गुंटूर स्थित सीआईडी कार्यालय ले गई।

राजू का आरोप है कि हिरासत के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सत्ता के इशारे पर उन्हें ख़त्म करने की साज़िश रची गई। इसी सिलसिले में जुलाई 2024 में उन्होंने गुंटुर पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago