
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार की सियासत में कल यानी 5 जुलाई का दिन बहुत खास है। सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इसका कारण है कि जहां एक और 25 साल पूरे होने पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपना स्थापना दिवस मना रहा है वहीं दूसरी ओर दिवंगत लोजपा नेता रामविलास पासवान के बेटे सांसद चिराग पासवान हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा निकलने वाले हैं। सबकी नजर कल के राजनीतिक घटनाक्रमों की ओर टिकी हुई है।
लालू करेंगे संबोधित
लंबे समय के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्थापना दिवस के मौके पर अपनी पार्टी के लोगों को संबोधित करेंगे। कल लोजपा के संस्थापक कल रामविलास पासवान की जयंती भी है। राजद ने भी उनकी जयंती मनाने की घोषणा की है। राजद का मकसद है चिराग पासवान को अपनी ओर करना। उधर चिराग की आशीर्वाद यात्रा की ओर सभी दलों की निगाहें टिकी हुई है। आशीर्वाद यात्रा में उनको मिलने वाले समर्थन का आकलन करने के लिए सभी दलों में दिलचस्पी है। खासतौर से भाजपा का ध्यान इस ओर विशेष रूप से लगा हुआ है। चिराग से उनके चाचा पशुपति पारस समेत पांच सांसद अलग हो चुके हैं मगर यह कहा जा रहा है कि लोजपा का वोट बैंक चिराग की ओर है। हालांकि हाजीपुर के सांसद उनके चाचा पशुपति पारस है मगर इस इलाके को अपने पिता रामविलास पासवान की कर्मभूमि मानकर चिराग पासवान ने यहां से आशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
राजनीतिक समीकरण को प्रभावित करने वाला दिन
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष के नेता चिराग पासवान के पक्ष में बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एनडीए के घटक दल जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चिराग बहुत दूर हो चुके हैं। ऐसे में कल की आशीर्वाद यात्रा बिहार के राजनीतिक समीकरण को बहुत प्रभावित कर सकती है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More