Bharat Varta Desk
बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने बाजी मार ली है।तरारी विधानसभा सीट पर सभी राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा के विशाल प्रशांत ने भाकपा-माले के राजू यादव 11012 वोटों के अंतर से हरा दिया है।
रामगढ़ विधानसभा में ग्यारहवें राउंड के रुझान आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 61910 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 60133 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं।
बेलागंज विधानसभा में दसवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें 65671 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 47144 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 16523 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। मनोरमा देवी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा में तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। दोनों सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही। जदयू की मनोरमा देवी 20968 से आगे चल रही हैं। वहीं इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी 6014 वोटों से आगे चल रही हैं।
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More