पॉलिटिक्स

बिहार कांग्रेस के प्रभारी पद से मुक्त होना चाहते हैं शक्ति सिंह गोहिल, कहा- तबीयत नहीं दे रही साथ

News N Live Desk: चुनावी हार के बाद बिहार कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है। महागठबंधन के बाकी घटक दल बिहार में खराब प्रदर्शन को लेकर कहीं ना कहीं कांग्रेस को ही दोषी मानते हैं। उधर, कांग्रेस के अंदर भी बिहार में हार के बाद सियासी उठापटक जारी है। इस बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी और सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने आलाकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वह अपने स्वास्थ्य कारणों के कारण बिहार के प्रभार से मुक्त होना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुजारिश की है कि मुझे हल्की जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभाव से मुक्त किया जाए।

मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखने वाले शक्ति सिंह गोहिल ने पिछले ढ़ाई वर्षों से बिहार में कांग्रेस का प्रभार संभाल रखा है। चुनाव को देखते हुए 2018 में आलाकमान ने उन्हें बिहार का प्रभारी बनाया था। गोहिल से आलाकमान को इस बात की उम्मीद थी कि वह बिहार में पार्टी को मजबूत बनाएंगे और चुनावों में नतीजे लाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। इसके अलावा यह माना जा रहा है कि शक्ति सिंह गोहिल पर इस्तीफे का भी दबाव होगा क्योंकि महागठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago