बिहार एमएलसी चुनाव : सारण में चला ‘पीके’ का जादू, पिता केदार पांडेय की विरासत नहीं बचा पाए पुष्कर

बिहार राजनीतिक ब्यूरो : बिहार विधान परिषद चुनाव के शिक्षक – स्नातक चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार जदयू के संजीव कुमार सिंह का कब्जा हुआ। वहीं, गया शिक्षक ननिर्वाचन से भाजपा के जीवन कुमार की जीत हुई है। इस चुनाव में जाने-माने चुनाव रणनीतिकार व जनसुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर की भी धमक नजर आई। गया शिक्षक निर्वाचन से तो प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार अभिराम शर्मा बुरी तरह हार गए लेकिन सारण शिक्षक निर्वाचन से उनके समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद ने दिवंगत एमएलसी केदारनाथ पांडेय के बेटे और महागठबंधन समर्थित सीपीआई उम्मीदवार पुष्कर आनंद को हरा दिया। इस सीट पर लगातार 5 बार से सीपीआई के वरिष्ठ नेता व शिक्षक संघ के चर्चित नेता रहे दिवंगत एमएलसी केदार नाथ पांडेय का कब्जा रहा है। सीपीआई के पुष्कर आनंद काउंटिंग के दौरान ही मैदान से निकल गए थे। हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमसे कोई गलती नहीं हुई है। शिक्षक लोग समझें।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार की जीत के पीछे उम्मदीवार को उनकी चुनावी रणनीति के साथ ही एमएलसी सच्चिदानंद राय की ताकत का भी असर दिखा। बता दें कि सच्चिदानंद राय सारण स्थानीय निर्वाचन प्रक्षेत्र से निर्दलीय एमएलसी हैं। वे पहले भाजपा से भी एमएलसी रह चुके हैं। सारण क्षेत्र में उनका मजबूत पकड़ है। वे बड़े उद्यमी भी हैं। सच्चिदानंद राय लगातार प्रशांत किशोर की जनसुराज यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। प्रशांत किशोर द्वारा मुस्लिम उम्मीदवार को समर्थन देना भी भी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा। चर्चा है कि मुस्लिम शिक्षक मतदाताओं ने एकतरफा अफाक अहमद के पक्ष में वोटिंग की है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago