
Bharat varta.desk: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह बिहार आना चाहते हैं मगर डॉक्टर रोक देता है। एम्स के डॉक्टर राकेश यादव से वह बार- बार कह चुके हैं। वह कहते हैं कि अभी रुक जाइए। लालू ने कहा कि डॉक्टर ने उनको पानी पीने पर रोक लगा दी है। केवल 1 लीटर ही पानी लेना है। मन नहीं मानता है। लेकिन जैसे ही डॉक्टर की अनुमति मिलेगी वैसे ही वे बिहार आएंगे और कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे।
लालू प्रसाद दिल्ली से राजद के प्रशिक्षण शिविर को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। लालू ने कहा कि राजद जनता के मुद्दे को लेकर आंदोलन करें। जनता की समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालयों में जाए। उन्होंने बिहार में होने वाले उपचुनाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान से मुसहर समाज से आने नेता को हमने उम्मीदवार बनाया है। मैंने मुख्यमंत्री रहते मूसहर समाज के लोगों के लिए कई काम किए हैं। सबसे पहली बार महादलित समाज के भोलाराम तूफानी को मंत्री बनाया। उन्हें क्षेत्र में जाने के लिए हेलीकॉप्टर दिया। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि गृह मंत्री के बेटे ने कार से किसानों को कुचल दिया है। उत्तर प्रदेश की घटना की उन्होंने निंदा की।
बिहार की जनता ने हम लोगों की सरकार तो बना ही दी थी
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में और लोगों की सरकार बना ही दी थी। तेजस्वी के नेतृत्व में इतना अच्छा प्रदर्शन हुआ। इतनी सीटें आईं। यह कम बड़ी बात नहीं है। हम लोग बिहार की सबसे बड़ी पार्टी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि मत पेटियों पर नजर रखनी है। इन को छोड़ देने पर गड़बड़ी होती है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More