अपराध

बिहटा में बालू पर गैंगवार में 16 मौत की चर्चा, पुलिस बता रही सिर्फ एक मौत

पटना : राजधानी पटना से सटे बिहटा के आमनाबाद में गुरुवार दोपहर पीला सोना (बालू) के अवैध खनन के वर्चस्व में दो गिरोह के बीच गैंगवार की घटना सामने आई। इस गैंगवार में 16 लोगों के मारे जाने की चर्चा है लेकिन पटना पुलिस ने अब तक सिर्फ एक मौत की पुष्टि की है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि माफिया जेसीबी से गड्ढा खोददकर उसी में बॉडी गाड़ देते हैं। पुलिस मौके पर डॉग स्क्वॉयड लाए तो दियारा से और शव मिलेंगे। ग्रामीणों के बीच 16 लोगों के मारे जाने की चर्चा है। ग्रामीणों के अनुसार मृतकों में एक गौरैयास्थान के शत्रुघ्न राय हैं और दूसरे ब्यापुर भूधर टोला के लालदेव राय हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर 1000 राउंड से ज्यादा गोलियां चली थी। ये गैंगवार इतनी बड़ी थी कि दियारा में बालू के बीच गोलियों के खोखा गिनते-गिनते शाम हो गई। गांववालों ने 25 किलो की बोरी में खोखे चुनकर दिए है। छह स्थानों पर खून के निशान भी थे। लोग तस्वीरों को देखकर चौंक गए। इस घटना में फौजी गिरोह और शत्रुघ्न राय गिरोह के बीच गोली चली थी। इसमें भोजपुर और मनेर के बालू माफिया शामिल थे। बालू माफियाओं के पास कारबाइन से लेकर एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार हैं। इन्हीं हाथियारों का इस्तेमाल दाेनों गुटों ने किया। दो गिरोहों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में गोलियों के खोखे रेत की तरह उड़ते रहे और बालू खून से सनता गया लेकिन पुलिस करीब 11 घंटे तक नेटवर्क से बाहर रही। इतनी बड़ी वारदात के बाद भी एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों दूसरे दिन भी घटनास्थल पर नहीं गए। जबकि पुलिस मुख्यालय का आदेश है कि बड़ी घटना होने पर एसपी, एसएसपी भी घटनास्थल पर जाएंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

6 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago