
पटना : राजधानी पटना से सटे बिहटा में अपराधियों ने सोमवार देर रात एक दैनिक अखबार के पत्रकार को गोलियों से भून डाला। गंभीर अवस्था में पत्रकार को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा कि अम्हारा गांव निवासी एक दैनिक अखबार के पत्रकार रवि शंकर सिंह 45 वर्ष एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने आईआईटी के नजदीक उन पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाई।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More