
Bharat varta desk: राजधानी पटना के एक थानेदार के यहां विशेष आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है वहीं दूसरी ओर एक बिल्डर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने उनकी करोड़ों की संपत्ति जप्त कर ली है।
पाटलिपुत्र बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार उर्फ अनिल कुमार सिंह की 2 करोड़ 62 लाख 20 हजार 610 रुपए की अचल संपत्ति अस्थायी तौर पर जब्त कर ली है। यह संपत्ति पाटलिपुत्र बिल्डर लिमिटेड के नाम खरीदी गई थी। ईडी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लौंड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। जांच में सहयोग नहीं करने के कारण ईडी बिल्डर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
उधर पटना के जक्कनपुर थाना अध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के कई ठिकानों पर विशेष आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला पहले दर्ज किया गया था। उनके फ्लैट पर भी ईओ यू के अधिकारी संपत्ति खंगाल रहे हैं।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More