बड़ी खबर

बिग न्यूज़- तेल कारोबारी का मर्डर, बेटे और स्टाफ को भी गोली मारी, भड़के लोग, सड़क जाम और लाश को रख किया प्रदर्शन

Bharat varta desk: दानापुर में जदयू नेता की हत्या से उत्पन्न भय का माहौल अभी खत्म भी नहीं हुआ कि राजधानी में एक और हत्या की बड़ी घटना ने सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने आज पटना सिटी में तेल कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना दिनदहाड़े हुई है।

बताया गया कि प्रमोद बंग्ला पटना सिटी के बड़े व्यावसायी माने जाते हैं। बुधवार को  चौक थाना क्षेत्र के  मिर्चाई गली के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिसके बाद वह वहीं पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद उनके बेटे और एक स्टाफ को भी गोली मार दी गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया और लाश को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों के हंगामा को शांत कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 day ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago