
पाकुड़ से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट
झारखंड के पाकुड़ के बांसलोई नदी पर छह करोड़ की लागत से बने घाटचोड़ा चंडालमारा पुल के ध्वस्त होने की घटना को लोग भूल भी नहीं पाये है कि अब बालू माफियाओं की नजर बासमती गांव के पास बने पुल पर गड़ गई है. बालू माफियाओं ने दीमक की तरह पुल को चाट डाला है. घाटचोड़ा पुल की तरह कभी भी बासमती का पुल जमीदोंज हो सकता है. बांसलोई नदी पर बासमती और बलियाडंगाल गांव को जोड़ने वाली यह पुल साढ़े तीन करोड़ की लागत से लगभग आठ साल पूर्व बना है. यह पुल अमड़ापाड़ा और महेशपुर के लोगों के लिए लाइफ लाइन की तरह माना जाता है.
पुल के पिलरों से खोद रहे बालू
लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह बालू माफिया पुल के पिलरों से सट कर बालू खोदने का काम कर रहे है. इससे यह पुल भी कभी भी एक बड़ी दुर्घटना की भेंट चड़ सकता है.
आठ साल पहले बना है बासमती पुल, घटिया निर्माण
विशेष प्रमंडल विभाग से दस साल पूर्व करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से बासमती में जमाल कन्ट्रशन के द्वारा पुल का निर्माण किया गया था. पुल महेशपुर पूर्व विधायक सुफल मरांडी के अनुशंसा पर स्वीकृत हुई थी. लेकिन यह पुल निर्माण के समय से सी विवादों से घिरा रहा. लोग इसके घटिया निर्माण पर सवाल उठाते रहे. पुल के एप्रोच को लेकर कई सवाल खड़े हुए.
माफियाओं की नजर
गोविंदपुर साहेबगंज एक्सप्रेस हाइवे पर अमड़ापाड़ा में बना बांसलोई नदी में बनी पुल के नीचे बालू माफियाओं की नजर गड़ी हुई है. यहाँ भी आये दिन बालू का उठाव और डम्प कर परिवहन करने की बात सामने आते रही है. अगर समय रहते शासन और प्रशासन बालू माफियाओं पर नकेल कसने में नकाम रही तो यह पुल भी कभी अपनी पहचान खो सकता है. हालांकि इस मामलें में महेशपुर के थाना प्रभारी रत्नेश मिश्रा को शिकायत मिलने के बाद बाद उन्होंने तत्काल पुल के पिलर के चारों ओर बांस की घेरा बंदी और चोकीदार की प्रतिनियुक्ति करने की बात कहीं है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More