
Bharat varta desk :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार रहे सुनील तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ 16 अगस्त को घर में काम करने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के तहतअरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
इस मामले में वे काफी दिनों से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी। रांची पुलिस ने आज उन्हें दिल्ली-आगरा रोड से गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया था। सुनील तिवारी मूल रूप से दुमका के रहने वाले हैं। पहले के पत्रकार थे। बाद में बाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर उनके राजनीतिक सलाहकार हो गए। जानकारी के मुताबिक रियल स्टेट का कारोबार में भी वे काफी सक्रिय थे। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मुंबई और दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की थी।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More