
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
प्रसिद्ध कथावाचक पंडित शिवम विष्णु जी पाठक ने कहा है कि बाबा बटेश्वर नाथ की महिमा अपरंपार है। गंगा के पावन तट पर स्थित बटेश्वर धाम की महत्ता प्राचीन काल से चली आ रही है। यह शिव शक्ति का मिलन स्थल भी है। यहां विराजमान बाबा भोलेनाथ भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। भागलपुर से 40 किलोमीटर दूर कहलगांव के पास बटेश्वर धाम में आज कोलकाता से चलकर पंडित शिवम विष्णु जी पाठक पहुंचे और रुद्राभिषेक किया। मंदिर के बंद रहने के कारण रुद्राभिषेक का आयोजन गंगा किनारे नाव पर किया गया था। नाग पंचमी के अवसर पर खासतौर से भगवान शंकर की पूजा -उपासना कथावाचक ने अपने कुछ भक्तों की मौजूदगी में की। उन्होंने कहा कि नाग पंचमी के मौके पर नाग देवता की पूजा करने से आदमी के जीवन में संकट का खात्मा होता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
केंद्रीय रेलवे यात्री संघ ने किया सम्मानित
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से पीरपैंती बाजार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर कथावाचक को सम्मानित किया गया। यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेता ने अंग वस्त्र एवं श्री बाबा बटेश्वर नाथ का प्रतीक चिन्ह वेट किया। इस मौके पर पीरपैंती के समाजसेवी रवि शर्मा, अनुराधा खेतान, कालीचरण शर्मा, Dr rakib Alam मौजूद थे । पीरपैंती के थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी एवं नीलमणि जी ने थाना परिसर में पंडित शिवम विष्णु को अंग वस्त्र से स्वागत किया।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More