
भागलपुर बांका के एक दर्जन जगह पर मिले हैं ऐतिहासिक अवशेष
भागलपुर संवाददाता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के भदरिया गांव पहुंचे. वहां चांदन नदी किनारे के पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया . उनके बारे में स्थानीय अधिकारियों व जानकारों फिर जानकारी ली .
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने चांदन नदी के पुराने चैनल का मुआयना कर नदी के पानी के फ्लो को पुराने चैनल से डायवर्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया. जानकारी हो कि मुंगेर, भागलपुर और बांका जिलों के एक दर्जन स्थानों पर पिछले एक साल में कई ऐतिहासिक अवशेष मिले हैं. ग्रामीणों द्वारा खुदाई में कहीं मूर्ति तो कहीं बर्तन मिले हैं, कई जगह मंदिर, कुएं, भवन और अन्य संरचनाएं मिले हैं. भागलपुर जिले के शाहकुंड में कल एक मूर्ति मिली है. इनमें से कई सारे अवशेष बौद्ध कालीन है.
बिहार पुरातत्व विभाग की टीम ने पूर्वी बिहार के उन सारे स्थलों का निरीक्षण किया है. ऐसे स्थानों के योजनाबद्ध ढंग से खुदाई की योजना बनाई जा रही है. खुदाई में इतिहास की कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं.
ताकि आर्कियोलॉजीकल एरिया का ठीक ढंग से खुदाई किया जा सके.निरीक्षण से पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त मृदभांड एवंअन्य पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया. पुरातात्विक स्थल के समीप बने हेलीपैड पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिलाधिकारी बांका सुहर्ष भगत ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More