
बांका, भारत वार्ता संवाददाता:
राज्य भर में डूबने से बच्चों की मौत की खबर लगातार आ रही है। कल मधेपुरा में करमा पूजा की पूजन सामग्री के विसर्जन के दौरान 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। आज दिल दहला देने वाली घटना बांका जिला अंतर्गत धोरैया थाना क्षेत्र में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खड़ौदा जोठा पंचायत अंतर्गत पोठिया गांव के समीप गहिरा नदी के सुंदरकुंड घाट पर शुक्रवार को दोपहर बाद करमा पर्व को लेकर बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान 5 बच्चे अचानक खाई में चले गए जिसके चलते वे डूब गए। इनमें 4 लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। इनमें एक लड़का और एक लड़की को लोगों ने किसी तरह निकाल लिया मगर तीन बच्चियों का अभी तक पता नहीं चला है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में गांव के लोग जमा हैं। गोताखोरों को बुलाकर बच्चों का पता लगाया जा रहा है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More