
Bharat varta desk:
बांका जिले के कटोरिया ब्लॉक की मेढा गांव की रहने वाली बंदना कुमारी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय कृषि पुरस्कार 2020 से नवाजा गया है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बनाकर कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदानों के लिए मिला है। वंदना ने गांव की महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ाया बल्कि उन महिलाओं की भी आमदनी को बढ़ाकर उनके जीवन में सुधार लाया। वंदना और उनके साथ काम करने वाली महिलाओं ने छत पर जमा होने वाले पानी और पशुपालन के दौरान बर्बाद होने वाले पानी को बचाकर हरा चारा का उत्पादन किया और किचन गार्डन को भी विकसित किया। इसके जरिए उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा दिया। महिलाओं की आमदनी को बढ़ाया।
इस अभिनव प्रयोग के लिए उन्हें भारत सरकार ने राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है। वंदना और उनकी सहयोगी महिलाओं को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और उसके तत्कालीन कुलपति डॉ रविंद्र कुमार सोहाने का भरपूर सहयोग मिला है। डॉक्टर सोहाने वर्तमान में निदेशक, कृषि प्रसार हैं। डॉ आर के सोहाने ने वंदना और उनकी टीम को बधाई दी है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More