बड़ी खबर

बस में जिंदा जल गए 26 लोग

Bharat varta desk:

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लगने से 26 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई। ये बस कल नागपुर के आशीर्वाद चौक से पुणे के लिए निकली थी। जिस वक्त बस हादसे का शिकार हुई तब वह बुलढाणा के समृद्धि मार्ग पर पुणे की ओर जा रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे बस डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूटा और 29 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई। जैसे ही बस डिवाइडर से टकराई, उसके फ्यूल टैंक में आग लग जाती है। जब ये दुर्घटना हुई तब रात का अंधेरा था और हाइवे पर तेज दौड़ती बस में बैठे सभी पैसेंजर गहरी नींद में थे।
बस AC थी लिहाजा उसकी खिड़कियां खुलती नहीं है, एग्जिट गेट केवल दो ही रहते हैं। हादसे के वक्त यात्री दरवाजे से इसलिए नहीं निकल पाए क्योंकि जिस ओर से बस पलटी, दरवाजा उसी तरफ था और वह दबा रह गया। एक ‘बर्निंग बस’ और अंदर फंसे 29 लोग मदद के इंतजार में जलते रहे। जब तक कोई मदद पहुंच पाती, तब तक 26 लोग जिंदा जल गए और बाकी बचे लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

6 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago