
पटना संवाददाता: सूबे में बदमाश आउट ऑफ कंट्रोल हो गए हैं. मुख्यमंत्री नितीश कुमार की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है. आज सिविल कोर्ट के मुंशी और दवा कारोबारी को बदमाशों ने गोली मार दी. पटना जिले के नौबतपुर में सिविल कोर्ट के मुंशी बालेश्वर पाठक को बदमाशों ने निशाना बनाया है. वे नारायणपुर स्थित अपने घर से उठा रहे थे. बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और हथियार लहराते हुए भाग गए. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था मगर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के कारणों और बदमाशों की पहचान की जा रही है. वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर के उजियारपुर में एक दवा कारोबारी को बदमाशों ने गोली मार दी. लेकिन लोगों ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया उसकी जमकर पिटाई की. मंगलवार को पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने कारोबारियों को निशाना बनाया था.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More