बड़ी संख्या में चोरी के महंगे मोबाइल बरामद, गिरोह का उद्भेदन

Bharat varta desk: झारखंड के राजमहल में बड़ी संख्या में चोरी के महंगे मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। यह बरामदगी राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव में हुई है। राजमहल के एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक गिरोह के सरगना आलम सेठ के यहां छापा मारकर करीब 90 की संख्या में एप्पल, ओप्पो, सैमसंन, रेडमी और अन्य महंगी कंपनियों के मोबाइल जब्त किए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए लगाई जा रही है।

पुलिस को सूचना दी कि बड़े शहरों से मोबाइल उड़ा कर बदमाश गांव में मोबाइल लाया है जो दूसरे जगह खपाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि उधवा और राधानगर के आसपास के कई गांव तस्करी के केंद्र बने हुए हैं। इन गांव में रहने वाले कई बदमाश गिरोह बड़े शहर में सक्रिय हैं जो महंगी घड़ी, आभूषण और दूसरे महंगे सामान की चोरी करते और देश के दूसरे हिस्से में ले जाकर बेचते हैं। ऐसे बदमाशों को पकड़ने के लिए अक्सर कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों की पुलिस टीम राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में आती रहती है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago