
Bharat Varta desk: एक बच्चे को बचाने के प्रयास में गांव में एक कुएं में करीब 50 लोग लोग गिर गए। उन्हें बचाने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग लगे हुए हैं। कुछ लोग निकाल लिए गए हैं तो कुछ कुएं के अंदर ही फंसे हुए हैं। अब तक आधा दर्जन लोगों के मरने की बात कही जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बच्चा खेलने के क्रम में कुएं में गिर गया था। उसके छोटे भाई ने शोर मचाया तो आसपास के लोग कुए के किनारे जमा हो गए। एक तैराक ने नीचे उतर कर बच्चे को ढूंढने की कोशिश की मगर सफल नहीं हुआ। बाद में जाल डालकर बच्चे को निकालने की कोशिश होने लगी। इस क्रम में पुणे के आसपास 50 से अधिक लोग जमा हो गए थे जो मुंडेर देख के सहारे नीचे देख रहे थे। कुछ ही देर के बाद मुंडेर इतने लोगों का भार सहन नहीं कर सका और टूट गया जिससे दर्जनों लोग नीचे गिर गए। पुलिस, एनडीआरएफ की टीम और आसपास के ग्रामीण लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।उन्हें बचाने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के लाल पठार गांव में गुरुवार शाम पांच बजे की है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More