
Bharat Varta Desk: ‘बचपन के प्यार’ से शादी करने जा रहे हैं लालू यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। कल उनकी सगाई होगी, यह खबर अब पुरानी हो चुकी है लेकिन उनकी शादी किससे होगी इस पर जो जानकारी आई है उसके मुताबिक उनकी होने वाली पत्नी बचपन की दोस्त हैं। दोनों आरकेपुरम, डीपीएस, दिल्ली में साथ-साथ पढ़ चुके हैं। लड़की का परिवार बहुत हाई फाई नहीं है लेकिन जानकारी के मुताबिक हरियाणा की रेवाड़ी जिले की रहने वाली लड़की दिग्गज नेता शरद यादव के परिवार से जुड़ी बताई जा रही है। तेजस्वी की भावी पत्नी का नाम राजश्री बताया जा रहा है। तेजस्वी की शादी होने की पुष्टि उनकी बहनरोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। बता दें कि लालू और राबड़ी के सात बेटियां और दो बेटे में तेजस्वी सबसे छोटे हैं और लालू के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी। कहा जा रहा है कि कल सुबह में सगाई होगी और रात में शादी भी। इसके बाद 11 दिसंबर को लालू और तेजस्वी समेत परिवार के लोग पटना आने वाले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को जिस दिन तेजस्वी की सगाई और शादी होने वाली है उसी दिन लालू की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती की शादी का सालगिरह भी है। इसीलिए 9 दिसंबर की तिथि लालू परिवार के लिए बहुत अहम बन गई है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More